मध्य प्रदेश

Mp News:कार ने बाइक सवार दो ग्रामीणों को मारी टक्कर, मौके पर मौत

Sarita
6 Aug 2025 7:27 AM IST
Mp News:कार ने बाइक सवार दो ग्रामीणों को मारी टक्कर, मौके पर मौत
x
MP News: मंगलवार दोपहर नेशनल हाईवे-44 पर नकटुआ चौराहे के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो ग्रामीणों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार सड़क से उतरकर किनारे जाकर रुक गई।
हादसे में मृतकों की पहचान आकाश पटेल (23) और योगेंद्र पटेल (52) के रूप में हुई है। दोनों ग्राम नयाखेड़ा कल्याणपुर के रहने वाले थे और किसी निजी काम से बाइक पर निकले थे। जैसे ही वे नकटुआ चौराहे के पास पहुंचे, सामने से आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। कार में सवार महिला और पुरुष को भी मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त कार में अश्विन पिता संदीप मोदी और उनके परिवार के सदस्य सवार थे, जो हैदराबाद से सागर लौट रहे थे। हादसे के बाद कार सड़क किनारे रुक गई। स्टेशनगंज थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे ने बताया कि कार का नंबर अस्थायी है और अभी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई थी।
मामले की जांच जारी है। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस अब वाहन की वैधता और दुर्घटना के अन्य कारणों की जाँच कर रही है।
Next Story