- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: घर लौटते समय...
मध्य प्रदेश
MP News: घर लौटते समय कार ने चार मजदूरों की मोटरसाइकिल को मारी टक्कर
Sarita
9 Feb 2026 8:53 AM IST

x
MP News: रविवार की शाम नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। जीएम ऑफिस के सामने स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद बाइक सड़क पर घिसटती चली गई और चारों युवक दूर जा गिरे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक पर सवार चारों युवक रोज की तरह मजदूरी कर शाम को अपने गांव देवगवां लौट रहे थे। इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास अचानक एक कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर दौड़ पड़े। सड़क पर खून से लथपथ पड़े युवकों को देख हर कोई सहम गया।
इस हादसे में देवगवां निवासी राजकुमार कोल (45 वर्ष), शिवा कोल (31 वर्ष), शंभू यादव (48 वर्ष) और अनिल कोल (17 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। कुछ ही देर में एम्बुलेंस मौके पर पहुंची, जहां इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन धर्मेंद्र साहू और पायलट गंगा प्रसाद साहू ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया।हादसे की सूचना मिलते ही नौरोजाबाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस कार चालक की पहचान और हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।
TagsMPकारमजदूरोंमोटरसाइकिलटक्कर MPcarlaborersmotorcyclecollision जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





