मध्य प्रदेश

MP News: बारातियों से भरी कार अनियंत्रित होकर पलटी, 3 लोग घायल

Sarita
22 Feb 2025 9:20 AM IST
MP News: बारातियों से भरी कार अनियंत्रित होकर पलटी, 3 लोग घायल
x
MP News: खंडवा में बारात लेकर जा रही टवेरा कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे छैगांव माखन के पास नेशनल हाईवे पर हुआ। कार में 11 लोग सवार थे, ड्राइवर समेत 3 लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर है, जिन्हें इंदौर रेफर किया गया है। बारात पाड़ल्या गांव (गंधवा) से बरुड़ गांव (भोजाखेड़ी) जा रही थी। हादसा 10 किलोमीटर पहले हुआ। घायलों में 16 वर्षीय राज पुत्र रामदास निवासी पाड़ल्या, 13 वर्षीय राम निवासी खिडगांव और ड्राइवर नागेश पुत्र लक्ष्मण पटेल निवासी पाड़ल्या हैं।
टवेरा में लड़कियां भी थीं, जिन्हें मामूली खरोंचे आई हैं। गंभीर रूप से घायल राम और राज को इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर किया गया है। दोनों खून से लथपथ थे, टवेरा कार पर खून के थक्के भी जम गए थे। डॉक्टर के मुताबिक दोनों के हाथ और कंधों पर चोट है। कंधे पर करीब 3-3 इंच के घाव हैं। चोट का ठीक होना मुश्किल है। घायलों के लिए प्लास्टिक सर्जरी ही एकमात्र विकल्प होगा।
Next Story