मध्य प्रदेश

Mp News: खड़े ट्रक से टकराई कार, मां,बेटे की दर्दनाक मौत

Sarita
22 Aug 2025 12:24 PM IST
Mp News:  खड़े ट्रक से टकराई कार, मां,बेटे की दर्दनाक मौत
x
Mp News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे ओरछा रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत फोरलेन पर कैंडि गांव के पास भीषण सड़क हादसे में मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि भाई-बहन समेत तीन घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद ओरछा रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, साथ ही मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम चौबारा निवासी विश्राम राजावत की 45 वर्षीय पत्नी संतोषी राजावत, 27 वर्षीय बेटा आशीष राजावत, 24 वर्षीय बेटी आकांक्षा रावत, 19 वर्षीय बेटा आयुष राजावत और एक अन्य महिला कार में सवार होकर नौगांव से पन्ना जा रहे थे। इसी दौरान छतरपुर के ओरछा रोड थाना क्षेत्र में कैंदी के पास फोरलेन पर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। कार की गति तेज होने के कारण संतोषी राजावत और उनके बेटे आशीष राजावत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आकांक्षा, आयुष और एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की खबर मिलते ही सीएसपी अरुण कुमार सोनी, ओरछा रोड थाना प्रभारी दीपक यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतकों और घायलों को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से निकालकर अस्पताल भेजा गया। घायलों की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।
Next Story