- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: कार की चपेट...
मध्य प्रदेश
MP News: कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार व्यापारी की मौत
Sarita
4 July 2025 11:18 AM IST

x
MP News: सुशासन भवन के सामने गुरुवार शाम सड़क हादसा हो गया। इसमें एक व्यापारी की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर लगते ही स्कूटी सवार व्यापारी 20 फीट हवा में उछलकर सड़क पर गिर गया। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरी। पुलिस के अनुसार आरोपी कार चालक एक निजी अस्पताल में जनरल सर्जन है। मृतक के परिजनों ने शुक्रवार को अंतिम यात्रा के दौरान सड़क पर जाम लगाकर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
जानकारी के अनुसार मृतक दीपक पिता पारसमल जैन उम्र 45 वर्ष निवासी दशरथ नगर मंदसौर तेल मिल संचालक था। वह कलेक्टर कार्यालय के सामने स्थित तहसील भवन से निकलकर इलेक्ट्रिक स्कूटर पर बायपास की ओर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उसके स्कूटर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटर दूर जा गिरा और दीपक 20 फीट उछलकर डिवाइडर के पास जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस के अनुसार घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
TagsMPकारचपेटव्यापारीमौतMPcarhitbusinessmandeath जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





