मध्य प्रदेश

MP News: मोही घाट पर बस पलटी, एक की मौत, तीन घायल

Sarita
26 Jun 2025 12:51 PM IST
MP News: मोही घाट पर बस पलटी, एक की मौत, तीन घायल
x
MP News: मध्य प्रदेश के पांढुर्ना जिले के मोही घाट पर बुधवार शाम 7.15 बजे एमआर ट्रैवल्स की बस पलट गई, जिसमें एक व्यक्ति की बस के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी गंभीर घायलों को सिविल अस्पताल पांढुर्ना लाया गया जहां उनका उपचार लगातार जारी है। पांढुर्ना का यह मोही घाट नेशनल हाईवे 47 पर स्थित है जहां हमेशा हादसे होते रहते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार शाम 7.15 बजे नागपुर से जयपुर जा रही एमआर ट्रैवल्स की बस पांढुर्ना के मोही घाट पर कंटेनर से टकराने के बाद पलट गई, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 3 गंभीर घायलों को पांढुर्ना सिविल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों की टीम लगातार घायलों का उपचार कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पांढुर्ना एसडीएम और तहसीलदार सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों को व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।
Next Story