- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: बस बेकाबू...

x
MP News: बड़वानी जिले के राजपुर में खंडवा-बड़ोदा स्टेट हाईवे पर अमन ट्रैवल्स की बस अनियंत्रित होकर खेत में उतर गई। हादसे में 16 यात्री घायल हुए। इनमें 9 को जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। शुक्रवार को राजपुर थाना क्षेत्र में नायरा पेट्रोल पंप के पास यह दुर्घटना हुई। खंडवा से बड़वानी की ओर आ रही अमन ट्रैवल्स की बस (एमपी 12 पी 0379) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में जा घुसी। बस में लगभग 30 से 35 यात्री सवार थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस के स्टेयरिंग सिस्टम में अचानक तकनीकी खराबी आने से चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद बस सड़क से उतरकर किनारे स्थित खेत में चली गई। फिलहाल जांच जारी है।
स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर यात्रियों को बाहर निकाला। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर पहुंचाया गया। बीएमओ डॉ. देवेंद्र रोमड़े के अनुसार फ्रैक्चर की आशंका के चलते 9 घायलों को जिला अस्पताल बड़वानी रेफर किया गया है, जबकि अन्य को हल्की चोटें आई हैं।
TagsMPबसखेत16 यात्रीघायलMPbusfield16 passengersinjured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





