मध्य प्रदेश

MP News: यात्रियों से भरी बस पलटी, कई यात्री घायल

Sarita
26 March 2025 6:17 AM IST
MP News: यात्रियों से भरी बस पलटी, कई यात्री घायल
x
MP News: सिद्धि जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हुआ, जहां यात्रियों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई. इस बस में डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री सवार थे, जिनमें से आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए. जानकारी के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ जब तिवारी बस सर्विस की बस क्रमांक एमपी 53 पी 0711 सुबह 9:35 बजे हत्था से भंवर सेन होते हुए बघाड़ पहुंची. बस जैसे ही आगे बढ़ी अचानक उसका स्प्रिंग बेल्ट टूट गया, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क से नीचे उतरकर पलट गई. हादसे के दौरान बस एक बार पूरी तरह पलट गई, लेकिन जान-माल का कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ|
घटना की सूचना मिलते ही रामपुर नैकिन पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र रामपुर नैकिन भेजा गया. थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी ने बताया कि तीन यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जिनका उपचार कर घर भेज दिया गया है. प्रारंभिक जांच में ड्राइवर ने बताया कि बस का बेल्ट टूटने की वजह से यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि बस पलटने के बावजूद किसी को गंभीर चोट नहीं आई और सभी यात्री सुरक्षित हैं। यह हादसा हमें बसों के तकनीकी निरीक्षण और सड़क सुरक्षा उपायों पर फिर से सोचने पर मजबूर कर रहा है।
Next Story