मध्य प्रदेश

MP News: बस ने सड़क किनारे खड़ी वृद्धा को कुचला

Sarita
4 April 2025 12:26 PM IST
MP News: बस ने सड़क किनारे खड़ी वृद्धा को कुचला
x
MP News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में जवाहर मार्ग पर पंजाब नेशनल बैंक के सामने गुरुवार सुबह यात्री बस की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला घायल हो गई. बताया गया है कि बगराजन मंदिर के पास रहने वाली बुजुर्ग महिला मुन्नी सोनी पंजाब नेशनल बैंक के पास सड़क किनारे खड़ी थी. तभी बस स्टैंड की ओर से आ रही श्याम ट्रैवल्स कंपनी की बस ने चालक की लापरवाही के कारण मुन्नी बाई को टक्कर मार दी|
टक्कर लगने के बाद मुन्नी बाई जमीन पर गिर गई और बस का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया. इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में मुन्नी बाई को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज किया जा रहा है. डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है. घटना के बाद बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया. कोतवाली पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है|
Next Story