मध्य प्रदेश

MP News: बस खड़े ट्रक से टकराई, एक की मौत, पांच घायल

Sarita
21 Sept 2025 11:49 AM IST
MP News: बस खड़े ट्रक से टकराई, एक की मौत, पांच घायल
x
MP News: मध्य प्रदेश के राजगढ़ ज़िले के करणवास के पास दूधी-परसुलिया इलाके में कल देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इंदौर से दिल्ली जा रही हंस ट्रैवल्स की यात्री बस प्याज से भरे एक खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब पांच लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में बस के तीन कर्मचारी भी शामिल हैं।
घटना के बाद, सभी घायलों को तुरंत ब्यावर सिविल अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
Next Story