मध्य प्रदेश

MP News: बस और बाइक में जोरदार टक्कर, युवक की मौत

Sarita
6 July 2025 8:26 AM IST
MP News: बस और बाइक में जोरदार टक्कर, युवक की मौत
x
MP News: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह करीब 10:45 बजे नागपुर ट्रेवल्स की बस भोपाल से औबेदुल्लागंज होते हुए औबेदुल्लागंज जा रही थी. तभी बायपास शराब दुकान के सामने बाइक सवार से उसकी भिड़ंत हो गई. जिससे दाहोद का एक युवक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलते ही औबेदुल्लागंज पुलिस मौके पर पहुंची. बस को जब्त कर थाने में पुलिस अभिरक्षा में खड़ा कर मामला दर्ज कर लिया गया है|
औबेदुल्लागंज थाने के टीआई भारत प्रताप सिंह ने बताया कि नागपुर भोपाल बस ट्रेवल्स की बस भोपाल से नागपुर जा रही थी. शनिवार की सुबह 10:45 बजे जैसे ही औबेदुल्लागंज बायपास पर पहुंची तो देसी विदेशी शराब दुकान के सामने बाइक सवार हरिओम नागर पिता मूलचंद नागर उम्र 26 साल बस से टकरा गया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. युवक की भोपाल के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. औबेदुल्लागंज पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
Next Story
null