- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: बुलेट की चपेट...

x
MP News: राजधानी भोपाल के लालघाटी चौराहे के पास एक बाइक सवार को बुलेट ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक के पिता मालीपुरा स्थित चिरायु अस्पताल में भर्ती हैं। वह भैंसाखेड़ी स्थित चिरायु अस्पताल से अपने पिता के लिए इंजेक्शन लेकर मालीपुरा स्थित चिरायु अस्पताल आ रहा था। हादसे में बुलेट सवार दोनों युवक भी घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है। मृतक युवक की दो महीने पहले ही शादी हुई थी।
कोहफिजा पुलिस के मुताबिक 26 वर्षीय सुरेंद्र रजक पीरगेट निवासी था और ज्वेलरी शॉप में काम करता था। सुरेंद्र के पिता कंछेदीलाल रजक बीमार हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिरायु अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि कंछेदीलाल को इंजेक्शन की जरूरत है, जो इस अस्पताल में उपलब्ध नहीं है। वह इंजेक्शन भैंसाखेड़ी स्थित चिरायु अस्पताल से लाना पड़ेगा।युवक की मौत के बाद परिजन बदहवास हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बुलेट सवार घायल युवक बयान देने की स्थिति में नहीं है। उसके ठीक होने के बाद उसका बयान दर्ज किया जाएगा।
Next Story





