मध्य प्रदेश

MP News: बारिश में बीएसएनएल की दीवार गिरी, बच्ची और गाय की मौत

Sarita
25 July 2025 9:32 AM IST
MP News: बारिश में बीएसएनएल की दीवार गिरी, बच्ची और गाय की मौत
x
MP News: शहर के वार्ड क्रमांक 14 में शुक्रवार रात भारी बारिश के कारण बीएसएनएल कंपनी की जर्जर दीवार गिर गई। हादसे में एक मासूम बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, साथ ही एक गाय की भी जान चली गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस दीवार की जर्जर हालत के बारे में कई बार प्रशासन को सूचित किया गया, लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। भारी बारिश के बाद दीवार गिर गई, जिससे एक बच्ची और एक गाय की मौत हो गई।
घटना के बाद गली में चारों तरफ मलबा, मिट्टी और टूटे ईंट-पत्थरों का ढेर लग गया। परिजनों और स्थानीय नागरिकों में भारी रोष है। उनका कहना है कि अगर प्रशासन ने समय रहते शिकायत का संज्ञान लिया होता तो यह हादसा नहीं होता। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बची हुई दीवार को जल्द से जल्द हटाया जाए, अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
Next Story