मध्य प्रदेश

MP News: पिकनिक मनाने गए नदी में डूबे जीजा-साली

Sarita
20 March 2025 10:51 AM IST
MP News: पिकनिक मनाने गए नदी में डूबे जीजा-साली
x
MP News: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में दर्दनाक हादसा हो गया. पिकनिक मनाने गए जीजा-साली की मौत हो गई. हादसा नदी में नहाते समय हुआ. घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई. रेस्क्यू के बाद साली का शव बरामद कर लिया गया. वहीं जीजा के शव की तलाश जारी है. यह पूरी घटना सोहागपुर थाना क्षेत्र की है. मिली जानकारी के मुताबिक एक ही परिवार के 8 लोग पिकनिक मनाने खेतौली सोन नदी पर गए थे|
इस दौरान जीजा सागर गुप्ता और साली ईशा गुप्ता नदी में नहाने के लिए उतर गए. परिवार के अन्य सदस्यों के सामने ही दोनों गहरे पानी में डूब गए. पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गई. हादसे की खबर मिलते ही प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई. रेस्क्यू के बाद ईशा गुप्ता का शव बरामद कर लिया गया. फिलहाल सागर गुप्ता अभी भी लापता है. एसडीआरएफ की टीम नदी में उसकी तलाश कर रही है. इस घटना से परिवार में मातम पसरा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story