मध्य प्रदेश

MP News: बोलेरो और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, छह लोग घायल

Sarita
10 Feb 2026 11:49 AM IST
MP News:  बोलेरो और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, छह लोग घायल
x
MP News: रीवा जिले में सोमवार की शाम एक तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो में सवार 6 लोग अति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार सभी घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। बताया गया कि बोलेरो सिरमौर रोड की तरफ जा रही थी, जबकि ट्रक ने रांग साइड से आकर टक्कर मारी।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो का रजिस्ट्रेशन नंबर UP70 FM 5050 है, जो प्रयागराज निवासी रवि सिंह के नाम पर दर्ज है। SGMH के सीएमओ डॉ अलख प्रकाश ने बताया कि पुलिस 6 लोगों को लेकर अस्पताल पहुंची थी। तीन घायलों के नाम अर्पित सिंह भदौरिया, बबलू खान और निखिल सिंह हैं, जिनका इलाज जारी है। जबकि तीन लोगों के नाम पाते के संबंध में अभी जानकारी नहीं है। अज्ञात के तौर पर उनका इलाज चल रहा है।पुलिस के मुताबिक घायलों के नाम अभी मालूम नहीं चल सके हैं। एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है। थाना प्रभारी हितेंद्रनाथ शर्मा ने किसी की मौत की जानकारी नहीं दी है।
Next Story