- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: बोलेरो और...
मध्य प्रदेश
MP News: बोलेरो और बाइक की जोरदार भिड़ंत, दो मासूम बच्चों की मौत
Sarita
23 Feb 2026 9:30 AM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश के सागर जिले के केसली-टड़ा मार्ग पर रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्रसिद्ध तीर्थ स्थल वनदेवी मंदिर के पास एक बोलेरो और बाइक की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, समनापुर निवासी जाहरसिंह दांगी का परिवार वनदेवी मंदिर में दर्शन कर बोलेरो कार (MP 15 ZB 4094) से वापस लौट रहा था। वहीं, ग्राम जैथारी निवासी सुनील गौड़ (33) अपने 4 वर्षीय बेटे अंशुल के साथ बाइक पर सवार होकर टड़ा की ओर जा रहे थे। शाम करीब 5 बजे वनदेवी मंदिर के पास दोनों वाहनों में सीधी टक्कर हो गई।
हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। बोलेरो की अगली सीट पर बैठी जाहरसिंह की 7 वर्षीय बेटी लेखनी की मौत एयरबैग खुलने के दबाव के कारण हो गई। वहीं, बाइक पर सवार चार वर्षीय अंशुल गौड़ ने भी अपने पिता की आंखों के सामने दम तोड़ दिया।
हादसे में बाइक सवार सुनील गौड़ को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल जिला चिकित्सालय सागर रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। थाना प्रभारी लोकेश पटेल ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनों मासूमों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद से जैथारी और समनापुर गांव में सन्नाटा पसरा है।
TagsMPबोलेरोबाइकभिड़ंतदोमौतMP: Bolero and bike collisiontwo deaths. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





