मध्य प्रदेश

MP News: शुगर मिल परिसर में मिला युवक का शव, फैली सनसनी

Sarita
2 Jun 2025 8:32 AM IST
MP News: शुगर मिल परिसर में मिला युवक का शव, फैली सनसनी
x
MP News: मध्य प्रदेश के डबरा में शुगर मिल परिसर स्थित नवग्रह मंदिर की बाउंड्री से सटे मुख्य मार्ग पर निर्माणाधीन दुकानों के बरामदे में रविवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान अनवर खान पुत्र बाबू खान निवासी हनुमानगंज डांडा, डबरा के रूप में हुई है. शव मिलने की सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है|
मृतक की पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और पंचनामा कार्यवाही पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं और घटना को लेकर मातम और गुस्से का माहौल है. थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल युवक की मौत के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन हर पहलू से जांच की जा रही है|
चाहे वह स्वाभाविक हो, आत्महत्या हो या फिर आपराधिक साजिश. नवग्रह मंदिर की बाउंड्री से सटी ये दुकानें मुख्य मार्ग पर निर्माणाधीन हैं, जहां आम लोगों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में सार्वजनिक स्थान पर शव मिलना अपने आप में कई सवाल खड़े करता है। फिलहाल देहात थाना पुलिस मामले की सभी संभावित कोणों से गंभीरता से जांच कर रही है।
Next Story