मध्य प्रदेश

Mp News: गोरी तालाब में मिला युवक का शव, फैली सनसनी

Bharti Sahu 2
29 Oct 2024 6:37 AM IST
Mp News: गोरी तालाब में मिला युवक का शव, फैली सनसनी
x
Mp News: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में सोमवार को गोरी तालाब में एक युवक का शव मिला, युवक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अस्पताल में रखवा दिया है। देहात थाने से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि गौरी तालाब में एक युवक का शव दिखाई दे रहा है।
जिसके बाद देहात थाना प्रभारी मुकेश शाक्य ने पुलिस टीम मौके पर भेजकर स्थानीय तैराकों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। मृतक लाल शर्ट और काली पैंट पहने हुए था, जब उसकी तलाशी ली गई तो उसकी जेब से एक आधार कार्ड मिला जिसमें उसका नाम संजीव शर्मा लिखा था, पुलिस ने तत्काल उसके परिजनों को सूचना दी और मामले की जांच शुरू कर दी।
Next Story