मध्य प्रदेश

MP News: गुना में महिला का शव फंदे से लटका मिला।

Bharti Sahu 2
31 Oct 2024 8:44 AM IST
MP News: गुना में  महिला का शव फंदे से लटका मिला।
x
MP News: मध्य प्रदेश के गुना जिले के बमोरी थाना क्षेत्र के ग्राम खर्राखेड़ा में 34 वर्षीय महिला का शव फंदे से लटका मिला। महिला की मौत का मामला संदिग्ध लग रहा है। फिलहाल बमोरी पुलिस शव को गुना जिला अस्पताल ले गई, जहां बुधवार सुबह पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार खर्राखेड़ा निवासी फूलवती पत्नी सुरेश अहिरवार के पति ने मंगलवार-बुधवार की रात करीब ढाई बजे शव फंदे से लटका देखने का दावा किया है।
सुरेश ने पुलिस को बताया कि वह रात को खेत पर गया था, अचानक उसे कुछ काम आ गया और वह घर लौट आया। उसने देखा कि उसी गांव का रामजी लाल नाम का युवक उसके घर से निकल रहा था। सुरेश ने रामजी लाल का पीछा किया, लेकिन वह किसी तरह भागने में सफल रहा। घर के अंदर जाकर देखा तो फूलवती फंदे से लटकी हुई थी। सुरेश का दावा है कि रामजी लाल की वजह से ही उसकी पत्नी ने आत्महत्या की है। संभवतः दोनों के बीच कोई तनाव रहा होगा या लोक लाज के कारण फूलवती डर गई होगी।पूरा मामला बेहद पेचीदा है, जिसकी सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी।
Next Story