- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: संपत्ति विवाद...

x
MP News: मध्य प्रदेश के मुरैना के जौरा कस्बे में संपत्ति विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। यहां शुक्रवार को बदमाशों ने मां-बेटे को गोली मार दी। दोनों को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी भीकम जाटव और उसके अन्य साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात लीलावती पत्नी जगदीश जाटव निवासी दुर्गापुरी कॉलोनी आजाद नगर और उसका बेटा नरेश जाटव अपने घर पर थे। इसी दौरान सबलगढ़ के बेनीपुरा गांव निवासी भीकम जाटव अपने एक अज्ञात साथी के साथ वहां पहुंचा।
विवाद के बाद भीकम ने पिस्टल से फायरिंग कर दी, जिसमें मां-बेटा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पहले जौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया गया। मां-बेटे का गंभीर हालत में ग्वालियर अस्पताल में इलाज चल रहा है। इधर पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
TagsMPसंपत्तिविवादखूनीसंघर्ष MPpropertydisputebloodyconflictजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





