मध्य प्रदेश

MP News: अंधे कत्ल का खुलासा, दरिंदगी के बाद तकिए से दबाया था गला

Sarita
5 March 2025 6:15 AM IST
MP News: अंधे कत्ल का खुलासा, दरिंदगी के बाद तकिए से दबाया था गला
x
MP News: खंडवा पुलिस ने बुजुर्ग महिला के अंधे कत्ल का खुलासा करने में बड़ी सफलता हासिल की है. रविवार को कोतवाली थाने के रामनगर चौकी क्षेत्र में दिनदहाड़े हुए इस हत्याकांड से शहर में सनसनी फैल गई थी. पुलिस को इसकी जानकारी बुजुर्ग महिला की बहू से मिली थी. पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल की जांच की तो महिला के गले पर चोट के निशान मिले और गला घोंटने में इस्तेमाल किया गया तकिया पास में पड़ा मिला. इसके बाद पूछताछ में मृतका के मकान में किराए से रहने वाले एक युवक पर शक हुआ. पुलिस ने उसे गुजरात भागने के दौरान बस से उतार लिया और उससे पूछताछ शुरू की. जिसमें आरोपी ने मृतका के साथ गलत काम करने के बाद गला घोंटकर हत्या करना स्वीकार किया|
एसपी ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच में लगी टीम को 10 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है. खंडवा में अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए एसपी मनोज कुमार राय ने बताया कि रविवार को रामनगर चौकी क्षेत्र के खाटू श्याम मंदिर के पास एक मकान में बुजुर्ग महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी. मौके पर महिला का शव घर के ऊपर बने ड्राइंग रूम में चारपाई पर पड़ा था। शव के गले पर चोट के निशान थे और पास में ही तकिया पड़ा था, जिससे लग रहा था कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। इस मामले में जानकारी जुटाने पर उसी मकान में रहने वाले किराएदार के 50 वर्षीय बेटे शैलेंद्र ठाकुर का नाम प्रकाश में आया।
उसकी तलाश के दौरान पता चला कि वह बस में सवार होकर गुजरात भागने की फिराक में था। बड़वानी जिले की सेंधवा पुलिस की मदद से उसे बस से उतारकर खंडवा लाया गया। पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसने 65 वर्षीय मृतक महिला को घर में अकेला पाया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
Next Story