मध्य प्रदेश

MP News: काले हिरण के शिकारी की पैर में गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

Sarita
24 Jun 2025 10:20 AM IST
MP News: काले हिरण के शिकारी की पैर में गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार
x
MP News: मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले से वन्यजीव संरक्षण को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां कुछ अज्ञात शिकारियों ने एक दुर्लभ काले हिरण (ब्लैकबक) का बेरहमी से शिकार किया. यह मामला सलसलाई थाना क्षेत्र के गिरना-केवड़ाखेड़ी मार्ग का है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहले हिरण के पैर में गोली मारी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद शिकारियों ने धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया. हिरण को मारने के बाद आरोपी उसे किसी वाहन में डालकर ले जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोर मचाया तो वे हिरण के शव को वहीं छोड़कर भाग गए|
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हिरण के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अधिकारियों ने बताया कि मारा गया काला हिरण वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत अनुसूची-1 की प्रजाति में आता है, जिसका शिकार करना गंभीर अपराध है. वन विभाग ने अज्ञात शिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी गई है|
स्थानीय मुखबिरों की भी मदद ली जा रही है। डिप्टी रेंजर और जांच अधिकारी ललित उपाध्याय ने पुष्टि करते हुए बताया कि मौके से हिरण का शव बरामद कर लिया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस अमानवीय कृत्य ने एक बार फिर वन और वन्यजीवों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों की तत्परता के चलते बड़ा वन्यजीव अपराध सामने आया, लेकिन शिकारी अभी तक पकड़े नहीं जा सके हैं।
Next Story