मध्य प्रदेश

MP News: बाइक सवार शिक्षक की सड़क हादसे में मौत

Sarita
21 March 2025 9:42 AM IST
MP News: बाइक सवार शिक्षक की सड़क हादसे में मौत
x
MP News: मध्य प्रदेश के दतिया जिले के भांडेर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई, यह हादसा चंद्रौल गांव के पास हुआ. शिक्षक की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, मौके पर मौजूद लोगों ने शिक्षक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया. यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, शिक्षक का नाम सर्वेश था और वह दबोह के रहने वाले थे. सर्वेश दतिया जिले के तालगांव के प्राथमिक माध्यमिक शाला में शिक्षक के पद पर पदस्थ थे|
हादसा गुरुवार दोपहर को हुआ, बताया जा रहा है कि शिक्षक 8वीं की कॉपियां चेक करके अपने घर लौट रहे थे. तभी यह हादसा हुआ, फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है|
Next Story