- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: खड़े ट्रक से...

x
MP News: शहडोल-उमरिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में घुनघुटी निवासी एक युवक की मौत हो गई। हादसा पाली थाना क्षेत्र के घुनघुटी चौकी के पास मदारी ढाबा के पास हुआ। तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी मिनी डग्गी (407 ट्रक) से टकराने से सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान घुनघुटी निवासी गोलू उर्फ दिनेश यादव (26 वर्ष) के रूप में हुई है। वह गुरुवार को रोजाना की तरह दूध बेचने शहडोल गया था। शाम को वह घर लौट रहा था। मदारी ढाबा के पास खड़े एक ट्रक को न देख पाने के कारण उसकी बाइक ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना पर घुनघुटी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने शव को पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचना दे दी। लोगों का कहना है कि इसी लापरवाही के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
TagsMPट्रकटकराईबाइकयुवकमौतMPtruckcollisionbikeyoung mandeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





