- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: अवैध शराब...

x
MP News: जिले की अमलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए एक पिकअप वाहन जब्त किया है, जिसमें 2021 लीटर शराब बरामद की गई है. इस कार्रवाई में पुलिस ने 15 लाख रुपये से अधिक कीमत का प्रतिबंधित माल जब्त किया है. यह घटना बीती रात की है जब पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शहडोल की ओर से एक पिकअप वाहन में शराब की तस्करी की जा रही है. पुलिस ने थाना क्षेत्र के ओपीएम इलाके में नाकाबंदी कर शराब से भरे पिकअप वाहन को रोका|
थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा के मुताबिक पुलिस ने जब वाहन की जांच की तो उसमें 1166 लीटर अंग्रेजी शराब और 855 लीटर बीयर मिली. जिसकी कीमत 6 लाख से अधिक है. गिरफ्तार चालक सुनील दास ने पूछताछ में बताया कि यह शराब शहडोल के सुनील सिंह ने लोड की थी और इसे बरगवा भेजा जाना था. जिसे पुलिस ने पहले ही पकड़ लिया है. पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है. पुलिस के मुताबिक वाहन में कंडक्टर भी मौजूद था, लेकिन पुलिस की नाकाबंदी देखकर वह वाहन से कूदकर भाग गया. पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
इस संबंध में थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि हम इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं। हमारे क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी एक गंभीर समस्या है और इसे समाप्त करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी के साथी और अन्य के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले ने यह स्पष्ट कर दिया है कि शहडोल जैसे क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी एक गंभीर समस्या है। इस समस्या का समाधान पुलिस की सक्रियता और आम जनता की जागरूकता से ही संभव है। अमलाई पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई एक सकारात्मक कदम है और उम्मीद है कि इस दिशा में और भी ठोस कदम उठाए जाएंगे।
TagsMPशराबतस्करीखुलासाMPliquorsmugglingdisclosureजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





