मध्य प्रदेश

MP News: 31 मार्च से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक ड्राइवर से 5 लाख रुपये की अवैध शराब बरामद

Sarita
28 March 2025 10:41 AM IST
MP News: 31 मार्च से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक ड्राइवर से 5 लाख रुपये की अवैध शराब बरामद
x
MP News: इंदौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जहां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से 5 लाख रुपए कीमत की अंग्रेजी शराब भी जब्त की है. जिसे वह गुजरात में सप्लाई करने जा रहा था. दरअसल इंदौर के चंदन नगर थाना पुलिस को देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि एक नीले रंग की आयशर गाड़ी पीले रंग की तिरपाल लगी हुई है जिसे बोरियों में अवैध शराब भरकर ट्रांसपोर्ट के सामान के साथ पेट्रोल पंप की पार्किंग में खड़ा किया गया है|
मुखबिर की सूचना पर चंदन नगर पुलिस टीम ने आयशर के चालक साजिद मंसूरी निवासी ग्रीन पार्क कॉलोनी इंदौर को हिरासत में लिया और पूछताछ की तो उसने टालमटोल करते हुए बताया कि वाहन में क्रॉकरी का सामान, वेल्डिंग कॉइल और तार हैं, जिससे माल के बिल और वाहन से संबंधित दस्तावेजों की तलाशी ली गई तो उसमें 03 बड़े डिब्बे और 200 पैकेट वेल्डिंग कॉइल और तार और 04 कार्टन और 08 बोरियों में अंग्रेजी शराब की छोटी-बड़ी बोतलों के साथ क्रॉकरी का सामान भरा हुआ मिला|
जब चालक साजिद मंसूरी से शराब परिवहन का लाइसेंस परमिट मांगा गया तो वह कुछ नहीं बता सका।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की और ट्रक से करीब 5 लाख रुपए कीमत की विदेशी शराब बरामद की।
Next Story