- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: पुलिस की बड़ी...
मध्य प्रदेश
MP News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 क्विंटल डोडाचूरा जब्त ,तीन आरोपी गिरफ्तार
Sarita
16 May 2025 12:20 PM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले की बडोद पुलिस को अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. बडोद थाना परिसर में सीएसपी मोती लाल कुशवाह और बडोद थाना प्रभारी कृष्णकांत तिवारी द्वारा जारी प्रेस वार्ता में बताया गया कि आगर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थ तस्करी और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और अनुविभागीय पुलिस अधिकारी मोती लाल कुशवाह के मार्गदर्शन में बडोद थाना प्रभारी कृष्णकांत तिवारी के नेतृत्व में टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है|
बताया गया कि मुखबिर की सूचना पर बडोद पुलिस ने बडोद बायपास रोड खजूरी के अंदर एक पिकअप वाहन की तलाशी ली तो उसमें डोडाचूरा मिला. सीएसपी मोती लाल कुशवाह ने बताया कि करीब 60 लाख रुपए कीमत का करीब 11 क्विंटल 55 किलो 740 ग्राम अवैध मादक पदार्थ और 5 लाख रुपए कीमत का पिकअप वाहन जब्त किया गया है. कुल मादक पदार्थ की कीमत करीब 65 लाख रुपए है. आरोपियों से पूछताछ के दौरान और खुलासे होने की उम्मीद है।
TagsMPपुलिसकार्रवाईडोडाचूराजब्तआरोपीगिरफ्तारMPPoliceActionDodachuraseizedaccusedarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





