मध्य प्रदेश

MP News: बड़ा हादसा, कुआं धंसने से दबे तीन मजदूर

Sarita
15 Jan 2025 8:28 AM IST
MP News: बड़ा हादसा,  कुआं धंसने से दबे तीन मजदूर
x
MP News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से इस वक्त एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है. जहां जिले के खुंझिर खुर्द में एक पुराना कुआं ढहने से एक महिला समेत 3 लोग दब गए. बताया जा रहा है कि पुराने कुएं का मलबा हटाते समय यह हादसा हुआ|
कुएं के अंदर दबे तीनों मजदूर होशंगाबाद बुधनी के बताए जा रहे हैं. पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है. जेसीबी से मजदूरों को निकाला जा रहा है. छिंदवाड़ा एसडीएम सुधीर जैन ने बताया कि सूचना मिलते ही रेस्क्यू शुरू कर दिया गया है|

Next Story