मध्य प्रदेश

MP News: पराली जलाने से हुआ बड़ा हादसा, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Sarita
25 April 2025 9:41 AM IST
MP News: पराली जलाने से हुआ बड़ा हादसा, पुलिस ने दर्ज किया मामला
x
MP News: कलेक्टर द्वारा पराली जलाने पर रोक लगाने के बावजूद जिले में बड़े पैमाने पर पराली जलाई जा रही है। जिले के मोहनबरोदिया थाना क्षेत्र में पराली जलाने के दौरान बड़ा हादसा सामने आया है। पराली में लगी आग खेत में फैल गई। इससे चार भैंसें झुलस गईं और एक मोर की भी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस, राजस्व और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है।
मोहनबरोदिया थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के ग्राम पचावता में एक किसान ने खेत में पराली जला दी। इससे आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना गुरुवार दोपहर की है। आग तेजी से आसपास के खेतों में फैल गई। आग चौकीदार संजू के खेत में भी पहुंच गई। जिससे यहां बंधी चार भैंसें आग की चपेट में आ गईं। वहीं, खेत में राष्ट्रीय पक्षी मोर के भी जलकर मरने की जानकारी सामने आई है।घटना के संबंध में मोहनबड़ोदिया थाना प्रभारी पीके व्यास ने बताया कि सूचना मिलते ही राजस्व और पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
घटनास्थल पर पंचनामा बनाया गया। थाने में पराली जलाने का मामला दर्ज किया गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार हादसे में करीब पांच लाख रुपए का नुकसान हुआ है। मोर के जलने की सूचना सामने आने के बाद वन, राजस्व और पुलिस की टीम सक्रिय हो गई है और जांच की जा रही है।
Next Story