- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: बड़ा हादसा,...
मध्य प्रदेश
MP News: बड़ा हादसा, मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतरे, अफरा-तफरी
Sarita
21 Feb 2025 6:46 AM IST

x
MP News: अनूपपुर जिले के बिजुरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 03 पर गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। जहां राजनगर साइडिंग से आ रही एक मालगाड़ी की चार बोगियां अचानक पटरी से उतर गईं, जिससे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आया और बचाव कार्य तेज कर दिया गया। आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। हालांकि जब इस हादसे के बारे में अधिकारियों से जानकारी लेने की कोशिश की गई तो वे जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते नजर आए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हादसे का कारण मालगाड़ी के डिब्बों का अचानक खुलना बताया जा रहा है। हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। रेलवे प्रशासन ने अभी तक हादसे के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। रेलवे कर्मी और अधिकारी हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं। वहीं इस घटना के कारण मालगाड़ी यातायात प्रभावित हुआ है।
TagsMPहादसामालगाड़ीडिब्बेपटरीउतरेअफरा-तफरीMPaccidentgoods traincoachesderailedchaosजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





