- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News : गेहूं की...
मध्य प्रदेश
MP News : गेहूं की कटाई कर रहे मजदूरों पर मधुमक्खियों का हमला, कई घायल
Sarita
17 March 2025 8:33 AM IST
MP News: शाजापुर जिले के ग्राम तिंगजपुर में रविवार दोपहर एक खेत में काम कर रहे मजदूरों पर मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में एक दर्जन से अधिक पुरुष और महिलाएं घायल हो गए, जिनमें से माया बाई की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने समय पर उपचार देकर स्थिति को नियंत्रित किया। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब 1 बजे मजदूर खेत में गेहूं की कटाई कर भंडारण कर रहे थे।
इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों का झुंड आया और वहां मौजूद मजदूरों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों ने कई मजदूरों को डंक मार दिया, जिससे वे घायल हो गए। माया बाई के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, लेकिन डॉक्टरों की तत्परता से उसकी जान बच गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि वे अपने काम में व्यस्त थे और उन्हें मधुमक्खियों के झुंड के आने की भनक तक नहीं लगी। यह झुंड अचानक कहां से आ गया, किसी को नहीं पता। हमले के बाद मजदूर इधर-उधर भागने लगे, जिससे भगदड़ मच गई।
जिला अस्पताल के डॉक्टर रवि सोनी ने बताया, "माया बाई की हालत गंभीर थी, उसके चेहरे पर कई जगह मधुमक्खियों ने डंक मारा था। हमने तुरंत उसका इलाज शुरू किया और समय रहते उसकी हालत सामान्य कर दी।" फिलहाल सभी घायलों का इलाज चल रहा है और उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। ग्रामीणों को सलाह दी गई है कि वे खेतों में काम करते समय सतर्क रहें और सुरक्षा उपाय अपनाएं, ताकि ऐसे हमलों से बचा जा सके।
TagsMPगेहूंकटाईमजदूरोंमधुमक्खियोंहमलाघायल MPwheatharvestingworkersbeesattackinjuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





