- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: ड्रॉप बॉल...
मध्य प्रदेश
MP News: ड्रॉप बॉल प्रतियोगिता में मधुमक्खियों का हमला, खेल छोड़ भागे खिलाड़ी
Sarita
23 March 2025 8:04 AM IST

x
MP News: उज्जैन से 60 किलोमीटर दूर बड़नगर स्थित सीएम राइज स्कूल में शनिवार को ड्रॉप बॉल की राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में 26 टीमों के खिलाड़ी हिस्सा लेने आए थे, लेकिन इस प्रतियोगिता के दौरान वे कोई मैच खेल पाते, उससे पहले ही मधुमक्खियों ने उन पर अचानक हमला कर दिया. जिससे स्कूल में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया. खिलाड़ी ही नहीं बल्कि कार्यक्रम में शामिल अतिथि और अन्य लोग भी मधुमक्खियों से खुद को बचाने के लिए भागते नजर आए|
बड़नगर स्थित सीएम राइज स्कूल में आज शौकिया ड्रॉप बॉल की राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें देशभर की 26 टीमों के पुरुष और महिला खिलाड़ी हिस्सा लेने आए थे. प्रतियोगिता तय समय पर शुरू होने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही स्कूल के पीछे से अचानक मधुमक्खियों का झुंड आ गया और कार्यक्रम में बैठे सभी लोगों पर हमला कर दिया. मधुमक्खियों के हमले में कोच समेत 8 घायल मधुमक्खियों के हमले की सूचना तुरंत बड़नगर अस्पताल को दी गई, जिन्होंने स्कूल पहुंचकर मधुमक्खियों के हमले से घायल करीब 8 लोगों को अस्पताल पहुंचाया. बड़नगर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नवीन राठौर ने बताया कि प्रतियोगिता शुरू होने के दौरान अचानक यह घटना घटी।
उन्होंने बताया कि स्कूल के पीछे एक पेड़ पर सालों से मधुमक्खियों का छत्ता लगा हुआ था। कार्यक्रम के दौरान जैसे ही धुंआ हुआ, छत्ते से मधुमक्खियां उड़कर कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गईं, जहां उन्होंने कार्यक्रम में बैठे सभी लोगों पर हमला कर दिया। राठौर ने बताया कि घायलों में मुंबई के कोच सुनील लीलाराम, खिलाड़ी मनस्वी, राज सिंह, दीपक मक्कड़, रानी चौधरी के साथ ही उज्जैन की पूजा राठौर व अन्य खिलाड़ी शामिल हैं।
TagsMPड्रॉप बॉलप्रतियोगितामधुमक्खियोंहमलाभागेखिलाड़ी MPDrop ballcompetitionbeesattackrun awayplayersजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





