मध्य प्रदेश

MP News: बाइक सवार बुजुर्ग महिला पर मधुमक्खियों ने किया हमला, मौत

Sarita
27 Feb 2025 11:32 AM IST
MP News: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में मधुमक्खियों के झुंड के हमले से एक वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत हो गई है. यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है, जहां बुधवार को एक युवक और वृद्ध महिला बाइक से ग्राम पिपरिया में रिश्तेदार के घर जा रहे थे. तभी मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया. जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां वृद्ध महिला की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार वृद्ध महिला सिया बाई चौधरी केल्हौरी गांव से जितेंद्र चर्मकार के साथ दोपहिया वाहन से रिश्तेदारों से मिलने ग्राम कांसा जा रही थी|
रास्ते में पिपरिया गांव के पास मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया. जिससे सिया बाई चौधरी की इलाज के दौरान मौत हो गई. कांसा निवासी जितेंद्र चर्मकार को मधुमक्खियों के समूह द्वारा काटे जाने से गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में मृतक के शव का पंचनामा बनाया और पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।
Next Story