- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: ऑटो चालक की...
मध्य प्रदेश
MP News: ऑटो चालक की बेटी बनी डिप्टी कलेक्टर, आयशा ने पूरा किया पिता का सपना
Sarita
20 Jan 2025 8:27 AM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक ऑटो चालक की बेटी ने अपनी मेहनत और लगन से एमपी पीएससी में 12वीं रैंक हासिल कर डिप्टी कलेक्टर बन गई है और अपना और अपने पिता का सपना पूरा कर लिया है. इसका श्रेय उसने अपने माता-पिता को दिया है, उसकी इस उपलब्धि के बाद घर में खुशी का माहौल है और घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. रीवा की बेटी आयशा अंसारी ने अपनी मेहनत और लगन से अपना और अपने माता-पिता का सपना पूरा कर मिसाल कायम की है. आयशा बताती है कि उसके पिता सुबह-सुबह पुलिस लाइन कॉलोनी से होते हुए टहलने जाते थे. उस इलाके में सभी अफसरों के बंगले हैं|
जिनकी नेम प्लेट पर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर और उनके पद लिखे हुए थे. पिता जब घर लौटे तो उन्होंने बताया कि काश हमारे घर में भी कोई होता जिससे वह प्रेरणा लेकर अपने पिता के सपने को पूरा करने का संकल्प लेता और कड़ी मेहनत कर अपने पिता के सपने को पूरा करता, इसका श्रेय उसने अपने माता-पिता को दिया. मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2022 का अंतिम परिणाम शनिवार रात घोषित कर दिया।
इसमें रीवा में ऑटो चालक की बेटी आयशा अंसारी का चयन डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ है। आयशा ने प्रदेश में 12वीं रैंक हासिल की है। आयशा ने बताया कि उसकी प्रारंभिक शिक्षा रीवा के एक निजी स्कूल से हुई, जिसके बाद 12वीं तक की शिक्षा शासकीय प्रवीण कुमारी कन्या विद्यालय से हुई, इसके बाद कॉलेज की शिक्षा शासकीय आदर्श महाविद्यालय रीवा से हुई। उसके पिता पेशे से ऑटो चालक हैं जिन्होंने अपनी मेहनत से बेटी को पढ़ाया लिखाया और इस मुकाम तक पहुंचाया और अपना और अपनी बेटी का सपना पूरा किया।
उसने इसके लिए किसी कोचिंग की मदद नहीं ली और खुद पढ़ाई करके यह मुकाम हासिल किया, पढ़ाई के साथ-साथ वह बच्चों को कोचिंग भी देती थी और खुद की पढ़ाई भी करती थी। उसकी इस उपलब्धि के बाद परिवार के साथ ही मोहल्ले में भी खुशी का माहौल है और उसके घर पर बधाई देने वालों की भीड़ लगी हुई है।
TagsMPबेटीडिप्टीकलेक्टरdaughterdeputycollectorजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





