मध्य प्रदेश

Mp News: ऑटो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल

Sarita
3 Sept 2025 6:45 AM IST
Mp News: ऑटो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
x
Mp News: जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, एक तेज रफ्तार ऑटो वाहन ने बाइक चालक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सीधी जिले के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसका इलाज चल रहा है। दरअसल पूरा मामला सीधी जिले के तेंदुआ से सामने आ रहा है, जहां एक तेज रफ्तार ऑटो वाहन ने बाइक चालक को टक्कर मार दी।
जिससे बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों ने 108 वाहन की मदद से जिला अस्पताल सीधी में भर्ती कराया। जहां उसका गंभीर हालत में इलाज चल रहा है, व्यक्ति का एक पैर फ्रैक्चर हो गया है। साथ ही सिर और पैर में भी गंभीर चोट आई है।
इस पूरे मामले पर अस्पताल चौकी पुलिस ने जानकारी दी है कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ है। जिससे व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Next Story