- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News:चलती ट्रेन से...

x
MP News: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में शुक्रवार-शनिवार की रात एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जब सेना का एक जवान चलती ट्रेन से गिर गया और उसके ऊपर से तीन ट्रेनें गुजर गईं। बताया जा रहा है कि हादसा गुरमाखेड़ी (इटारसी-सोहागपुर रूट) पर हुआ। घायल जवान भूपेंद्र (41) निवासी देहरादून, पिता सोहनवीर नासिक से जबलपुर जा रहे थे।
रात करीब 2 बजे गश्त पर निकले गैंगमैन और रेलवे कर्मचारियों ने जवान को पटरियों के बीच बेहोश देखा और तुरंत अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद 108 एंबुलेंस के ईएमटी भंवर सिंह मांडरे और पायलट ललित यादव मौके पर पहुंचे। गाड़ी रेलवे लाइन तक नहीं पहुंच पाने के कारण दोनों को पैदल ही जवान के पास जाना पड़ा और उसे सुरक्षित ट्रैक से बाहर निकाला।
एक अन्य ट्रेन को रोककर जवान को सोहागपुर रेलवे स्टेशन लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे नर्मदापुरम जिला अस्पताल ले जाया गया, फिर भोपाल मिलिट्री अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। दुर्घटना की खबर मिलते ही परम्परा कल्याण समिति के सदस्य नीलम पटेल, किशोर ढढोरे और सुनील बरडिया अस्पताल पहुंचे और जवान की हालत का जायजा लिया।
TagsMPट्रेनजवानMPTrainSoldier जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





