- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: अज्ञात वाहन...

x
MP News: शहरी क्षेत्रों के अलावा वन क्षेत्र में भी जल संकट की आहट आने लगी है. जल संकट के चलते जंगली जानवर पानी की तलाश में शहरी क्षेत्र में आने लगे हैं. बुधवार को बुधनी के पास एक तेंदुआ शहरी क्षेत्र में आ गया. जिसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. इससे उसकी मौत हो गई. राहगीरों ने तेंदुए की मौत की सूचना वन विभाग को दी. सीहोर जिले के बुधनी क्षेत्र में सड़क हादसे में एक तेंदुए की मौत हो गई. राहगीरों ने तेंदुए को सड़क पर मृत पड़ा देखा. शुरुआती जांच में पता चला है कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत हुई है|
मामला भोपाल-जबलपुर हाईवे पर शाहगंज जोड़ के पास ओवरब्रिज के पास का बताया जा रहा है. मृत तेंदुए की उम्र 1 वर्ष बताई जा रही है. राहगीरों ने जब तेंदुए को सड़क पर पड़ा देखा तो तत्काल इसकी सूचना क्षेत्र के वन विभाग के अधिकारियों को दी. हालांकि सूचना मिलने के कई घंटे बाद भी वन विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा. राहगीरों ने इस संबंध में अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी सूचना दी है. जिले में सौ से अधिक तेंदुए|
TagsMPवाहनतेंदुआरौंदामौतMPvehicleleopardtrampleddeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





