मध्य प्रदेश

MP News: लकड़ी बीनने गई वृद्धा जंगल के नाले के बहाव में फंसी

Sarita
12 July 2025 8:57 AM IST
MP News: लकड़ी बीनने गई वृद्धा जंगल के नाले के बहाव में फंसी
x
MP News: दमोह जिले के हटा ब्लॉक के मड़ियादो क्षेत्र में बारिश के बाद स्थानीय नदी-नालों में पानी का बहाव तेज हो गया। इस दौरान शुक्रवार दोपहर एक वृद्ध महिला जंगल के नाले के तेज बहाव में फंस गई। एक नाबालिग बच्चे ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। सूचना के बाद कुछ युवकों ने हिम्मत दिखाई और तेज बहाव के बीच पहुंचकर वृद्ध महिला को सुरक्षित बचा लिया।
जानकारी के अनुसार, मड़ियादो वर्धा रोड स्थित बड़ी खांड के नाले में 40 वर्षीय महिला लक्ष्मी रानी के फंसने की खबर सामने आई थी। बहाव के बीच में फंसने की खबर फैलने के बाद देवेंद्र तिवारी, विष्णु सोनी, महेंद्र लोधी, लेखराम रजक अपनी टीम के साथ पहुंचे और महिला को बचाया।इस रेस्क्यू के दौरान जिला पंचायत सदस्य मड़ियादो प्रतिनिधि अभिषेक जैन मौके पर पहुंचे, जिन्होंने वृद्ध महिला से जानकारी लेकर उसे घर भेजा और रेस्क्यू टीम और बहाव को झेलते हुए महिला को बचाने का जोखिम उठाने वाले देवेंद्र तिवारी को बधाई दी।
Next Story