- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: बारात देखने...
मध्य प्रदेश
MP News: बारात देखने आई थी मासूम , नशे में धुत दरिंदे ने रौंदा
Sarita
23 Feb 2025 7:36 AM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक युवक ने पांच साल की मासूम के साथ हैवानियत की है. घटना के बाद आरोपी पीड़ित बच्ची को खून से लथपथ हालत में छोड़कर फरार हो गया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. वहीं गंभीर रूप से घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. मामला दिनारा थाना क्षेत्र का है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को गांव से बारात गई थी, जिसमें आरोपी युवक भी गया था. वहां उसने खूब शराब पी और शनिवार को घर लौटने के बाद भी उसने शराब पी. उस समय लौटती बारात में गांव के कई लोग नाच रहे थे|
इसे देखने के लिए गांव के बच्चे भी पहुंच गए. इस दौरान आरोपी ने पांच साल की बच्ची को देखा तो उसकी हैवानियत जाग गई. बच्ची बेहोशी की हालत में मिली आरोपी उसे पास के घर में ले गया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया. इससे बच्ची बुरी तरह घायल हो गई. ऐसे में आरोपी उसे उसी हालत में छोड़कर फरार हो गया। इधर, जब काफी देर तक बच्ची नजर नहीं आई तो उसके परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी तलाश के बाद उन्हें बच्ची पास के खाली मकान में लहूलुहान और बेहोशी की हालत में मिली।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस ,बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत देखते हुए उसे आईसीयू में भर्ती कर लिया। फिलहाल बच्ची की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। अस्पताल से ही पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
TagsMPमासूमरौंदाMPinnocenttrampledजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





