मध्य प्रदेश

MP News: घर के बाहर खेल रहे मासूम को दूध वाहन ने रौंदा

Sarita
26 March 2025 6:26 AM IST
MP News: घर के बाहर खेल रहे मासूम को दूध वाहन ने रौंदा
x
MP News: खंडवा में मंगलवार को एक दुखद घटना घटी। जहां घर के बाहर खेल रहे मासूम बच्चे को दूध वाहन ने कुचल दिया, जिससे मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने चालक की जमकर पिटाई भी की। पुलिस ने वाहन जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है। मामला खंडवा मूंदी थाना क्षेत्र के ग्राम हनुमंतिया का है। मंगलवार सुबह तेज रफ्तार दूध वाहन ने घर के बाहर खड़े 3 वर्षीय राज पुत्र सुंदरलाल को परिजनों के सामने ही कुचल दिया, जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार इस दुखद हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने दूध वाहन के चालक की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस को सूचना मिलते ही मूंदी थाने से एएसआई सूरज पाटिल, पूनम पाटिल व उनकी टीम मौके पर पहुंची। परिजन बच्चे को लेकर तुरंत मूंदी अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने दूध वाहन जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है।
Next Story