- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News : पत्नी पर...
मध्य प्रदेश
MP News : पत्नी पर हमला कर , खुद भी खाया जहर, इलाज के दौरान दंपती की मौत
Sarita
29 May 2025 10:31 AM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश के मुरैना में पति-पत्नी के बीच विवाद खून-खराबे की हद तक पहुंच गया. पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. इसके बाद उसने भी जहरीला पदार्थ खा लिया. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान दंपती की मौत हो गई. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक लिलहर का पुरा निवासी रामविलास कुशवाह (पति) और सरोज कुशवाह (पत्नी) के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते रामविलास ने पत्नी सरोज पर धारदार हथियार से हमला कर दिया|
इतना ही नहीं रामविलास ने इस घटना की जानकारी परिजनों को दी और फिर उसने खुद भी जहरीला पदार्थ खा लिया. सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां रामविलास अचेत और सरोज गंभीर रूप से घायल हालत में मिली. दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां पत्नी की मौत हो गई. वहीं पति ने भी जहरीला पदार्थ खाने से दम तोड़ दिया. बताया गया कि दोनों एक-दूसरे के खेत में बटाईदारी का काम करते थे. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल कैलारस थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
TagsMPपत्नीहमलादंपतीमौत MPwifeattackcoupledeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





