मध्य प्रदेश

MP News: कच्ची शराब बनाने वालों पर एक्शन

Sarita
12 April 2025 9:35 AM IST
MP News:  कच्ची शराब बनाने वालों पर एक्शन
x
MP News: जिले में इन दिनों अवैध शराब की बिक्री जोरों पर है. साथ ही प्रतिबंध के बावजूद शराब दुकानों में खुलेआम अवैध अहाते संचालित हो रहे हैं. इस संबंध में हाल ही में सांसद विवेक बंटी साहू ने एसपी अजय पांडेय और जिला आबकारी अधिकारी को पत्र लिखकर अवैध शराब बिक्री और अवैध अहातों पर रोक लगाने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे. लेकिन उसके बाद भी आबकारी अधिकारी अपने एसी केबिन में बैठकर कागजों में कार्रवाई कर रहे हैं. हालांकि पुलिस समय-समय पर कार्रवाई जरूर करती है|
लेकिन जिस विभाग का मुख्य काम शराब से जुड़ा है. वह शराब ठेकेदारों पर मौन स्वीकृति देकर मेहरबान है. आबकारी विभाग कार्रवाई तो करता है. लेकिन सिर्फ महुआ कच्ची शराब का छोटा-मोटा कारोबार करने वाले ग्रामीणों पर. लेकिन जिले में संचालित शराब दुकानों के शराब ठेकेदारों और उनके गुर्गों पर कार्रवाई करने से बचता है. यह कहना गलत नहीं होगा कि शराब माफिया और आबकारी अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध शराब बिक्री और प्रतिबंधित अहाते संचालित हो रहे हैं|
अप्रैल माह में शराब दुकानों के ठेके ऐसे किए गए जो 20 फीसदी महंगे हैं. लेकिन कुछ ठेकेदारों ने अपना अलग ही सिंडिकेट बना रखा है। वे एमआरपी से अधिक दामों पर शराब बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। जब भी शराब और शराब की दुकानों से जुड़े मामलों के लिए जिला आबकारी अधिकारी अजीत इक्का के मोबाइल नंबर पर कॉल किया जाता है तो वे कॉल रिसीव करना भी उचित नहीं समझते। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आबकारी अधिकारी अपने काम के प्रति कितने सजग हैं।
Next Story