- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: मादक पदार्थ...

x
MP News: केन्द्रीय नारकोटिक्स ने सिंगोली तिलस्वा रोड पर मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 3 किलो 135 ग्राम अफीम बरामद की है। केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो नीमच के अधिकारियों ने विशेष खुफिया सूचना के आधार पर सिंगोली तिलस्वा रोड तहसील सिंगोली जिला नीमच पर भीलवाड़ा नंबर की एक टीवीएस स्टार सिटी मोटरसाइकिल को रोककर उस पर सवार व्यक्ति की तलाशी ली। इस दौरान उसके पास से 2 पैकेट में छिपाकर रखी गई 3 किलो 135 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम जब्त की गई।
नारकोटिक्स अधिकारियों ने बताया कि सीबीएन को विशेष सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध रूप से अफीम की तस्करी कर तिलस्वा रोड होते हुए भीलवाड़ा जाने वाला है। सतर्क अधिकारियों ने सूचना के आधार पर मोटरसाइकिल की सफलतापूर्वक पहचान की और उसे रोककर तलाशी ली तो उक्त अफीम बरामद हुई। कानूनी कार्रवाई करते हुए उक्त अफीम को जब्त कर लिया गया तथा एक व्यक्ति को स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। अब सीबीएन के अधिकारी गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटे हैं कि वह इतनी बड़ी मात्रा में अफीम किससे लेकर आया था तथा इसे खरीदने वाले लोग कौन थे।
TagsMPमादक पदार्थतस्करीआरोपीगिरफ्तार MPdrugsmugglingaccusedarrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





