मध्य प्रदेश

MP News: हादसा, नर्मदा में स्नान के दौरान डूबे दो भाई

Sarita
7 March 2025 11:49 AM IST
MP News: हादसा, नर्मदा में स्नान के दौरान डूबे दो भाई
x
MP News: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में एक बार फिर हादसा हो गया, दरअसल महाराष्ट्र के 2 युवा श्रद्धालु नर्मदा स्नान करते समय नागर घाट पर डूब गए, इस दौरान मौके पर पहुंचे नाविकों ने एक को बचा लिया लेकिन एक युवा श्रद्धालु की डूबने से मौत हो गई. सूचना मिलने पर मांधाता थाने की पुलिस पहुंच गई. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के दिनेश पिता अमोल कदम उम्र 20 साल और गणेश पिता अमोल कदम दोनों सगे भाई ओंकारेश्वर में दर्शन और नर्मदा स्नान के लिए आए थे|
शाम को स्नान करते समय नागर घाट पर डूबने लगे, गणेश को नाविकों और होमगार्ड सैनिक ने बचा लिया और दिनेश की डूबने से मौत हो गई. गौरतलब है कि ओंकारेश्वर बांध परियोजना से पानी कम और ज्यादा होने के कारण श्रद्धालु स्नान करते समय आए दिन चट्टानों पर गिर रहे हैं और आए दिन श्रद्धालुओं की डूबने से मौत हो रही है|
Next Story