- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: सड़क निर्माण...
MP News: मध्य प्रदेश के रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई. सड़क निर्माण कार्य में लगे डंपर समेत चालक नदी में जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई. परिजनों ने मौत का जिम्मेदार कंपनी को ठहराया और शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया. वहीं परिजनों ने 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग की. जानकारी के मुताबिक बेला सिलपरा बायपास रिंग रोड का काम उदित इंफ्रा कंपनी द्वारा कराया जा रहा था. जिसमें मृतक रमेश यादव डंपर चालक के पद पर काम करता था. आज दोपहर वह डंपर में रेत लोड कर निर्माण स्थल पर जा रहा था|
जहां सड़क खराब होने के कारण डंपर अनियंत्रित होकर पास से गुजर रही नदी में जा गिरा और चालक अंदर ही फंसा रह गया, जिससे उसकी मौत हो गई. मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि अगर समय रहते जेसीबी की मदद से डंपर को बाहर निकाला जाता तो चालक की जान बच सकती थी. लेकिन मौके पर मौजूद कंपनी के जीएम ने जेसीबी मशीन चालक को ऐसा करने से मना कर दिया. कर्मचारियों का आरोप है कि साइड में आने-जाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सड़क बेहद खराब हालत में थी. इस बात की शिकायत उन्होंने कई बार कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों से की थी. लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया. जिसके चलते इतना बड़ा हादसा हो गया. मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर रीवा मुकुंदपुर मार्ग जाम कर दिया. उन्होंने परिवार के भरण-पोषण के लिए 50 लाख रुपये की मांग की. मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया, तब जाकर जाम खुल सका।
TagsMPकार्यहादसाचालकमौतMPworkaccidentdriverdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





