मध्य प्रदेश

MP News: नदी में नहाने गया युवक डूबा, तलाश जारी

Sarita
24 July 2025 6:45 AM IST
MP News: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के गणगौर घाट पर नहाते समय एक युवक डूब गया, घटना के बाद कोतवाली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में जुटी है। दरअसल, घटना बुधवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है, छनेरा निवासी एक युवक शहर के गणगौर घाट पर तपलचाल क्षेत्र में अपने एक रिश्तेदार के दसवीं समारोह में शामिल होने आया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। फिलहाल एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी है।
कोतवाली पुलिस ने बताया, छनेरा निवासी अजय पिता रमेश (उम्र 22 वर्ष) वैवाहिक कार्यक्रम के बाद कुछ लोगों के साथ गणगौर घाट स्थित आबना नदी में नहाने गया था। इसी दौरान अजय गहरे पानी में चला गया और डूब गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अजय को डूबते हुए देखा गया था, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण उसे कोई नहीं बचा सका। घटना की सूचना तुरंत कोतवाली थाने को दी गई। पुलिस दोपहर 12 बजे मौके पर पहुंची और रेस्क्यू टीम को बुलाया। घटना के बाद से एसडीआरएफ की टीम सर्च अभियान चला रही है, लेकिन 5 घंटे बाद भी युवक का पता नहीं चल सका है।
Next Story