मध्य प्रदेश

MP News: दोस्तों के साथ नदी में नहाने गए युवक की मौत

Sarita
24 April 2025 6:58 AM IST
MP News: दोस्तों के साथ नदी में नहाने गए युवक की मौत
x
MP News:मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक युवक को अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने जाना महंगा पड़ गया. इसकी कीमत उसे अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के कुलबेहरा नदी के घोगरा घाट की है. सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव पानी से बाहर निकाला|
जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम 5 बजे कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि कुलबेहरा नदी के घोगरा घाट पर नहाने गए तीन नाबालिग लड़कों में से एक फैज खान पानी में डूब गया है, वह बाहर नहीं आया है. सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना प्रभारी पुलिस स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे. इधर पुलिस कंट्रोल रूम के जरिए एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई. एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. जहां रेस्क्यू कर शव को नदी के अंदर से बाहर निकाला गया. मामला दर्ज कर मृतक फैज के शव को मोर्चरी रूम में रखवा दिया गया है।
Next Story