- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: खेत में काम...

x
MP News: मध्य प्रदेश के बुधनी वन परिक्षेत्र के शाहगंज अंतर्गत खोहा मुरारी वन परिक्षेत्र में खेत में काम कर रहे युवक पर बाघ ने हमला कर घायल कर दिया. सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची जहां से घायल युवक को सरकारी वाहन से बुधनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है. वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रकाश उइके ने जानकारी देते हुए बताया कि घायल युवक का नाम अर्जुन सिंह सराठे है|
जिस व्यक्ति के हाथ पर बाघ ने काटा है उसका इलाज किया जा रहा है. इधर घायल ने बताया कि वह खेत में काम कर रहा था, तभी एक धारीदार बाघ एक सुअर का पीछा कर रहा था, बाघ ने उस पर भी हमला कर दिया और उसके हाथ में चोट लग गई. हालांकि बाघ तुरंत सुअर के पीछे भाग गया, फिलहाल युवक खतरे से बाहर है और उसका इलाज चल रहा है. बता दें कि इससे पहले भी बाघ अन्य लोगों को अपना शिकार बना चुका है, जिसमें एक महिला और एक पुरुष की जान जा चुकी है|
TagsMPखेतकामयुवकबाघMPfieldworkyoung mantigerजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





