- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: चुनाव में हार...
मध्य प्रदेश
MP News: चुनाव में हार का बदला लेने के लिए युवक की हत्या, आरोपी फरार
Sarita
19 Sept 2025 7:57 AM IST

x
MP News: दमोह जिले के पटेरा थाना क्षेत्र के शिकारपुरा गाँव में गुरुवार सुबह चुनावी रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने चुनावी हार का बदला लेने के लिए यह हत्या की। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार, मृतक देवेंद्र लोधी सरपंच का चचेरा भाई था। वह गुरुवार सुबह गाँव में टहलने के लिए घर से निकला था। आरोपी मोती लोधी ने उसे गोली मार दी, जिससे वह ज़मीन पर गिर गया और कुछ ही मिनटों में उसकी मौत हो गई। पटेरा थाना प्रभारी सरोज सिंह ने बताया कि हत्या पिछले पंचायत चुनाव की रंजिश के चलते हुई है। मृतक देवेंद्र लोधी के नाना के बेटे आनंदी लोधी ने सरपंच का चुनाव लड़ा था और आरोपी मोती लोधी भी चुनाव लड़ रहा था। देवेंद्र अपने भाई का समर्थन करता था और प्रचार में मदद करता था। आनंदी लोधी चुनाव जीत गईं, जबकि मोती लोधी हार गए। तभी से मोती लोधी रंजिश रखता था और दोनों के बीच तनाव चल रहा था।
हत्या के बाद गाँव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घटना के बाद से आरोपी मोती लोधी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
TagsMPचुनावहारबदलायुवकहत्याelectiondef eatrevengeyoung manmurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





