- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: बच्चे को...
मध्य प्रदेश
MP News: बच्चे को बचाने के लिए कुएं में कूदा युवक, दोनों की मौत
Sarita
1 Aug 2025 9:06 AM IST

x
MP News: मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पिपलिया कराड़िया गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। बकरियां चराने गया एक बच्चा कुएं में गिर गया, उसे बचाने के लिए युवक खुद भी कुएं में कूद गया, लेकिन दोनों की मौत हो गई, जिससे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के अनुसार, पिपलिया कराड़िया निवासी 15 वर्षीय संदीप चंद्रवंशी गुरुवार को गांव के पास ही बकरियां चराने गया था। इस दौरान वह कच्चे कुएं में पानी पीने के लिए उतरा और फिसलकर कुएं में गिर गया। संदीप को डूबता देख 30 वर्षीय कमलेश वाल्मीकि उसे बचाने के लिए कुएं में कूद गया, लेकिन दुर्भाग्य से वह भी बाहर नहीं निकल सका।
सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। नाहरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से दोनों के शव कुएं से बाहर निकाले गए। टीआई प्रभात गौड़ ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में गमगीन माहौल है। दोनों युवकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
TagsMPकुएंदोनोंमौतMPwellbothdeath जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





